बागपत पुलिस ने मंगलवार को एक हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सुंदर की हत्या महज 200 रुपये के लेन- देन को लेकर की गई थी। आरोपियों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि पुलिस ने मृतक के दो मौसेरे भाइयों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बल्लम भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार रात खट्टा प्रह्लादपुर गांव में सुंदर की बल्लम से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई श्याम कुमार ने मौसेरे भाई विपिन व नितिन पुत्र चमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सोमवार रात दोनों आरोपियों को खट्टा प्रह्लादपुर नहर पुलिया के पास से पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर घर के पास बने भूसे के बोंगे से घटना में प्रयुक्त बल्लम बरामद किया।
वहीं आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि रविवार की रात मृतक सुंदर व विपिन में मजदूरी के 200 रुपयों को लेकर विवाद हो गया था। दोनों मौसेरे भाई थे। विपिन का छोटा भाई नितिन घर से बल्लम लेकर आया और विपिन ने बल्लम से गोदकर सुंदर की हत्या कर दी थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/