फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: हमलावरों ने एसडीओ पर बोला जानलेवा हमला, जमकर की पिटाई, विधायक पर लगाया ये आरोप

Fri, 12 Jul 2019 03:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे अधिकारी और साइड में घायल एसडीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली जनपद में विद्युत निगम के एसडीओ और टेक्नीशियन पर कार सवार हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने डंडे बरसाकर कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को झिंझाना के सामुदायिक केंद्र पर भर्ती कराया। 

विज्ञापन


वहीं हमले की सूचना पर विद्युत निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसडीओ की तरफ से चार लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। तहरीर में कैराना विधायक पर हमला कराने का शक जताया गया है। 

झिंझाना बिजलीघर पर तैनात एसडीओ नाजिम अहमद ने बताया कि वह गुरुवार की शाम करीब छह बजे कार से अपने कार्यालय जा रहे थे। उनके साथ कार में टेक्नीशियन टू रविंद्र कुमार भी थे। एसडीओ के मुताबिक सिकंदरपुर बिजलीघर के निकट पीछे से आई कार ने टक्कर मारकर उनकी कार रोक लिया। कार से उतरे चार लोगों ने डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर घायल हो गए। साथ ही हमलावरों ने कार में बैठे टेक्नीशियन पर भी हमला कर घायल कर दिया। हमलावरों ने उनकी कार पर भी डंडे बरसाकर क्षतिग्रस्त करने के साथ ही मोबाइल भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल एसडीओ और टेक्नीशियन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते एसडीओ को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हमले की सूचना मिलते ही विद्युत निगम के एक्सईएन अशोक कुमार वर्मा समेत कई अधिकारी और कर्मचारी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

एसडीओ ने तहरीर में बताया कि 29 जून को उच्चाधिकारियों के आदेश पर मॉर्निंग रेड की गई थी, जिसमें 11 लोगों की खिलाफ प्रथम सूचना दर्ज कराई गई थी। इसमें किसी एक उपभोक्ता के पक्ष में कार्रवाई न करने के संबंध में आरोप है कि कैराना विधायक नाहिद हसन द्वारा उनके फोन पर कार्रवाई न करने के संबंध में असभ्य भाषा का प्रयोग किया था। 

एसडीओ का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि उसी को लेकर उन पर हमला किया गया है। एसडीओ ने पुलिस से सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि घायल एसडीओ व उनके सहायक टेक्नीशियन रविद्र सिंह को झिंझाना सीएचसी में उपचार दिलाया गया है। एसडीओ नाजिम अहमद की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें