दोनों बाजारों की दोनों सराफ की दुकान सिर्फ एक ही बदमाश ने लूटी है। क्योंकि दोनों घटनास्थल पर एक ही बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि दोनों दुकानों में भले ही एक बदमाश घुसा हो, लेकिन बाजार में उसके ओर साथी जरूर होंगे। क्योंकि बदमाश करीब आधे घंटे से बाजार में मुंह पर रुमाल बांधकर इधर उधर ठहल रहा था।
कागजी बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक सराफ ब्रजभूषण मोदी की दुकान में वारदात शाम 4:14 बजे हुई है। जिसमें एक बदमाश दिखा, जिसके मुंह पर रुमाल बंधा था। करीब 30 मिनट तक वह बाजार में ही इधर उधर घूमता रहा। उसके बाद अकेला बदमाश सराफ की दुकान में गया। करीब 13 मिनट में वारदात करने के बाद 4:27 बजे वापस सर्राफा बाजार नील वाली गली की तरफ पैदल ही भागा। उसके बाद सराफ अक्षय जैन की दुकान पर अकेला बदमाश करीब 4:40 बजे पहुंचा। जहां पर 10 मिनट रुका व वारदात करने के बाद पैदल खैरनगर की तरफ को भागा। दोनों जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पुलिस यह जानकारी करने में जुटी है कि इस दौरान बदमाश के साथी कहां कहां पर थे। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश में लग गई है।