फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर जला दी लाश, नहीं हो पाई शिनाख्त, सनसनी

Fri, 27 Jan 2017 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरोली/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल हरोली की ग्राम पंचायत चंदपुर के कलेहड़ा में अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस को अंदेशा है कि किसी ने व्यक्ति की हत्या कर इसे जलाने का प्रयास किया है। व्यक्ति का पूरा शरीर जला होने के कारण इसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। सूचना मिलते ही एसपी अनुपम शर्मा, डीएसपी हरोली अजय राणा, एसएचओ बिन्नी मिन्हास ने मौका ए वारदात का जायजा लिया। वहीं, मौके से कई अहम तथ्य भी जुटाए गए। पुलिस ने घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर हरोली पुलिस को किसी ने कलेहड़ा में अधजली हालत में शव के पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही हरोली पुलिस ने मौके का जायजा लिया तो शव को देख कर उनके रौंगटे खड़े हो गए। लाश बुरी तरह जली हुई थी। घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि अज्ञात शातिरों ने हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया है। हालांकि, अभी मृतक की कोई पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने मामले की जांच में मदद के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संबंध में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें