फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दभरी दास्तां: पति ने पत्नी को दोस्त के पास सुलाया...,अमेरिका ले जाकर बनाया ऐसा दबाव, गहरे सदमे में विवाहिता

Sun, 07 Apr 2024 12:07 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : अमेरिका से किसी तरह आई विवाहिता ने दर्दभरी दास्तां सुनाई तो हर किसी के होश उड़ गए। पीड़िता ने बताया कि पति ने अपने दोस्त के साथ सोने के लिए छोड़ दिया और वाइफ स्वैपिंग के दलदल में धकेलने की कोशिश की। जिससे उसे गहरा सदमा लगा है।
विज्ञापन
यौन हमले का मामला। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के बाद पत्नी को अमेरिका ले जाकर युवक ने वाइफ स्वैपिंग के दलदल में धकेलने की कोशिश की। दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। किसी तरह वहां से निकलकर महिला अपने मायके पहुंच गई। अब ससुराल वाले दहेज में फ्लैट खरीदने के लिए एक करोड़ की मांग कर रहे हैं। महिला ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र की महिला की शादी वर्ष 2019 में दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई थी। युवक अमेरिका में नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दिल्ली में फ्लैट खरीदने के नाम पर दहेज में एक करोड़ रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। 2020 में वह पति के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया गई।

पति ने बताया था कि उसने अमेरिका में अलग मकान ले रखा है। लेकिन वहां जाकर पता चला कि पति दोस्त के साथ किराए के मकान में रहता है। जिसमें सिर्फ दो कमरे हैं। पति ने मॉर्डन और छोटे कपड़े पहनने के लिए कहा। विरोध करने पर पति मारपीट करता था।

आरोप है कि पति ने कहा कि उसके कुछ दोस्त पत्नियों की अदला-बदली करते हैं। वह भी दोस्तों के उस ग्रुप से जुड़ना चाहता है। पति के ऐसे विचार सुनकर उसे बड़ी हैरानी हुई। कुछ दिन बाद पति अपने एक दोस्त को घर पर लेकर आया। दोस्त को घर पर छोड़कर सामान लाने बाहर चला गया। जिसके बाद पति के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पति के इस तरह के व्यवहार से उसे गहरा सदमा लगा और वह मानसिक रूप से बीमार हो गई।

यह भी पढ़ें: मुर्दाबाद के लगे नारे: भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का जमकर विरोध, गाड़ी के आगे खड़े हुए लोग, खूब की नारेबाजी
विज्ञापन

इसके बाद किसी तरह वह अमेरिका से अपने मायके आ गई। काफी दिनों तक उसने अपना मानसिक उपचार कराया। तभी से ससुराल वालों ने उसकी कोई सुध नहीं ली। ससुराल वालों से उसके परिजनाें ने फोन पर वार्ता की तो वह एक करोड़ रुपये फ्लैट खरीदने की मांग पर अडिग हैं। जिसके बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब थे लोग, हेलीपैड के बाहर उमड़ा हुजूम, पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें