पांच घंटे तलाशने के बाद बरामद हुआ शव
पुलिस ने मेहंदी हसन को कस्टडी में लेकर गुरुवार को बीएनजी स्कूल के पास काली नदी में पांच घंटे की तलाश के बाद शव बरामद किया। अब्दुल्लापुर के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। भावनपुर के अलावा गंगानगर थाना पुलिस व सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया मौके पर पहुंचे। नाजिम के शरीर पर डंडों से पीटने के अनगिनत निशान थे। गला दबाने के निशान भी पाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान परिवार की महिलाएं भी काली नदी पर पहुंच गईं। शव मिलने पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। नाजिम की मां मोमिना, भाई जावेद, आबिद, बिलाल, शाकिब, अदनान व बहन मुस्कान, फिजा, मन्तशा, अक्शा का रो-रोकर बुरा हाल था।
गांव में पुलिस फोर्स तैनात
पुलिस को आशंका थी कि कहीं मृतक के पक्ष में लोग गुस्से में आकर हत्यारोपियों के घर हमला न कर दें, इस आशंका को देखते हुए नाजिम का शव पहुंचने के बाद तक गंगानगर, भावनपुर, किला परीक्षितगढ़ और इंचौली थाना पुलिस गांव में तैनात रही।
वर्जन-
नाजिम के पिता कासिम की तहरीर पर मेहंदी हसन, खुर्शीद और फुरकान पुत्र हनीफ, मुर्सलीम पुत्र मेहंदी हसन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
- अखिलेश भदौरिया, सीओ सदर देहात
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/