फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिनदहाड़े विधवा महिला की गोली मारकर हत्या, वजह तलाशने में जुटे पुलिस अफसर

Sat, 28 Dec 2019 12:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के बावली गांव में शनिवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव के ही युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि बावली गांव में परचून की दुकान चलाने वाली विधवा राजेश (65) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजेश शनिवार सुबह दुकान पर बैठी हुई थी। इसी दौरान गांव का ही युवक सामान खरीदने के बहाने पहुंचा। युवक ने तमंचे से गोली मारी और इसके बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। 

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर आरके सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस जांच में अभी तक कहासुनी का विवाद सामने आ रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बसपा नेता मर्डर केस: भरी अदालत में खून का बदला खून, हर किसी के सामने थी मौत, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


हत्या के पीछे का क्या सही कारण है इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विधवा की हत्या के पीछे असली कारण क्या है। 

बागपत में इससे पहले भी इस तरह की कई वारदात हो चुकी हैं। पुलिस के लाख दावों के बावजूद भी ऐसी घटनाएं रूकना का नाम नहीं ले रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें