फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के बेटे की गला घोंटकर हत्या, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 15 Jan 2020 02:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में भावनपुर थानाक्षेत्र के स्याल गांव में पूर्व प्रधान के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर सीओ सदर देहात और भावनपुर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


स्याल ग्राम के पूर्व प्रधान स्व. भूले सिंह खारी का बेटा मंगू सिंह खारी (57) किसान था। वह पत्नी शकुंतला, बेटे रोहित, मोहित, जोनी के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि मंगू एक सप्ताह से लापता था। मंगलवार सुबह गांव के हरस्वरूप के गन्ने के खेत पर मजदूर गन्ना छील रहे थे। इस दौरान खेत के बीच में शव पड़ा देख शोर मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। मंगू के गले में जूते का फीता लिपटा मिला। पुलिस ने अंदेशा जताया कि फीते से मंगू का गला घोंटा गया है। पुलिस ने मंगू के करीबियों पर हत्या की आशंका जताकर कई लोगों से पूछताछ की। 

बेटे ने की शव की शनाख्त
पुलिस ने शव की शनाख्त के लिए मंगू के छोटे बेटे जोनी को बुलाया। उसने शव की पहचान पिता मंगू के रूप में की। मंगू की जेब से आधार कार्ड की फोटो स्टेट मिली। जोनी ने बताया कि उसके पिता काफी दिनों से डरे डरे से रहते थे। वह विद्युत मीटर की लाइट को भी अनजान गाड़ी की लाइट समझकर डर जाते थे। बेटों ने कई बार डर का कारण जानने की कोशिश की, लेकिन मंगू ने कभी कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डबल मर्डर: आखिर क्या है दो सगे भाइयों की हत्या के पीछे की वजह, इन सवालों में उलझी पुलिस

विज्ञापन

क्षत-विक्षत मिला शव 
खेत में शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। पैर का कुछ हिस्सा गायब था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कई दिन पूर्व की गई होगी। इसके बाद जंगली जानवरों ने उसे खाने का प्रयास किया होगा। वहीं मौके पर मौजूद कई ग्रामीणों का कहना था कि मंगू को उसकी शराब की लत ले गई।

परिवार में कोहराम मचा 
मंगू की मौत की सूचना पर पत्नी, बच्चों और बहन आशा का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें