फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा में मुजफ्फरनगर के व्यक्ति की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 26 Feb 2020 09:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति की दिल्ली की हिंसा में गोली लगने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के एक व्यक्ति की दिल्ली की हिंसा में गोली लगने से मौत हो गई। वह दिल्ली की गोंडा बस्ती में कार मैकेनिक था। शव अभी तक गांव में नहीं पहुंचा है। उसकी हत्या से परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया है। गांव में शोक व्याप्त है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आईबी के कांस्टेबल की हत्या, दिल्ली हिंसा का दर्द जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा अंकित का परिवार, तस्वीरें
विज्ञापन


छपार थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी 50 वर्षीय प्रवेज पुत्र रशीद अहमद लंबे समय से दिल्ली की गोंडा बस्ती रहता है। वह कार मैकेनिक था। मंगलवार को सीएए को लेकर हुए बवाल में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। वह परिवार सहित वहीं रहता है। गांव में उसका मकान भी नहीं है। उसका निकाह भी खुड्डा में इरतजा की पुत्री के साथ हुआ है। सूचना पर उसकी ससुराल व कुटुंब में कोहराम मच गया। मृतक के साले ने बताया कि रात्रि में उसने अपनी बहन से फोन पर बात की, तो उसने बताया कि कुछ लोग घर में घुसे और प्रवेज का लाइसेंसी पिस्टल छीनकर उसकी ही हत्या कर दी। शव पोस्टमार्टम के लिए गया है। शव उन्हें मिलेगा या नहीं बाद में पता चलेगा। इस दुखद सूचना पर कुछ रिश्तेदार और ग्रामीण दिल्ली रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें