फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, प्रेमिका से करना चाहता था लव मैरिज

Fri, 03 May 2019 12:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बिजनौर के एक गांव में प्रेमी युगल को फरार होने से रोकने से क्षुब्ध प्रेमी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रेमी युगल 15 दिन पूर्व फरार हुआ था और फरार होने के तीन दिन बाद स्वयं ही वापस लौट आया था। 

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी एक संप्रदाय के युवक का दूसरे संप्रदाय की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके चलते प्रेमी युगल लगभग 15 दिन पूर्व फरार हो गया था। प्रेमिका के परिजनों ने फरार होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। प्रेमी जोड़ा फरार होने के तीन दिन बाद वापस घर लौट आया था। इसी बीच दोनों ने संग जीने में मरने और शादी करने का फैसला कर लिया था। युगल ने एक दूसरे से शादी करने की बात अपने परिजनों से रखी लेकिन मामला अलग- अलग संप्रदाय का होने के कारण दोनों के परिजन इस बात से सहमत नहीं थे। 

इसके चलते बुधवार की रात्रि प्रेमिका ने प्रेमी युवक के मोबाइल पर मध्यरात्रि फोन करके घर से फरार होने की योजना बनाई। इसका प्रेमी के परिजनों को पता चल गया, जैसे ही प्रेमी फरार होने के लिए घर से निकल रहा था तभी परिजनों ने उसे रोक लिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक प्रेमी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही गुरुवार की प्रात: आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रकरण अलग अलग संप्रदाय का होने के कारण गांव में तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें