फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या, खेत में पड़ी मिली लाश, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 22 Jun 2019 07:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मृतक युवती के घर पर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के गांव तावली में युवती की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। उसकी लाश घर से करीब डेढ़ किमी दूर उन्हीं के खेत में पड़ी मिली। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। हालांकि प्रथम दृष्टया जांच में युवती की हत्या प्रेम-प्रसंग में होने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीओ बुढ़ाना का कहना है कि कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिनके आधार पर जल्द हत्या का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली निवासी शबीना (22) पुत्री उमरजान शुक्रवार रात करीब 11 बजे अन्य परिजनों के साथ घर में ही सोई थी, लेकिन शनिवार सुबह वह घर में नहीं मिली। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन युवती का सुराग नहीं लगा। इसी दौरान गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गढ़ी दुर्गनपुर मार्ग स्थित उमरजान के खेतों में युवती की लाश पड़ी मिली। इससे गांव में दहशत फैल गई।

पुलिस जांच के अनुसार धारदार हथियार से गर्दन रेतकर उसकी हत्या की गई। युवती की गर्दन आधे से अधिक कटी हुई थी, घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। इससे साफ जाहिर होता है कि हत्या उसी स्थान पर की गई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिलने पर सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश व इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात आलोक शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से घटना की जानकारी ली। युवती के भाई सालिम ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश ने बताया कि हत्या के संबंध में युवती के परिजनों से पूछताछ की गई, लेकिन वे कुछ भी बता पाने में विफल रहे। ग्रामीण भी मामले में रहस्यमय तरीके से चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर बहुत जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें