फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में अज्ञात युवक की पीट- पीटकर हत्या, तालाब में फेंका शव, हाथ पर गुदा है सोनू नाम

Wed, 25 Sep 2019 10:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव में अज्ञात युवक की पीट- पीटकर हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। तालाब में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के हाथ पर सोनू नाम गुदा है।

विज्ञापन


बुधवार को सूप गांव के तालाब में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की तालाब के पास भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। मृतक युवक के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। उसके नाक से खून बह रहा था। युवक की पीट- पीटकर हत्या कर दी। शनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

यह भी पढ़ें: यूपी: पैरोल पर घर आए कैदी को पीट- पीटकर मार डाला, आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे कृष्णपाल
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 25 साल है। उसके दाहिने हाथ पर सोनू नाम गुदा है। उसने लाल रंग की टी-शर्ट व काले रंग का अंडर वियर पहन रखा है। शव की शनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों को सूचना दे दी। सोशल मीडिया पर भी मृतक के फोटो अप लोड किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें