फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल के मासूम के लिए मां ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल के मासूम के लिए मां ने लगाई गुहार
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र करीम नगर निवासी जुनैबा की शादी दो साल पहले लिसाड़ीगेट के समर गार्डन निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति और अन्य ससुरालिये दहेज की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट कर उसे तलाक की धमकी देते थे। एक साल पहले महिला ने बेटे को जन्म दिया। पीड़िता का आरोप है कि दो माह पहले पति, नंद ने उसे बंधक बनाकर पीटा और घर से निकाल दिया। उसके बेटे को भी नहीं दिया। इस मामले में दोनों पक्षों की पंचायत भी हो चुकी है। अब उसका पति दूसरी शादी करने की फिराक में है। मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने कहा कि बच्चे को लेने के लिए वह लिसाड़ीगेट थाने में शिकायत कर चुकी है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने कहा कि यदि इंसाफ नहीं मिला तो वह थाने में ही केरोसिन छिड़कर आत्मदाह कर लेगी। एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रहे सीओ हरिमोहन सिंह ने इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें