मेरठ। परीक्षितगढ़ के बड़ा गांव निवासी इकराम की हत्या के मामले में लिसाड़ीगेट पुलिस ने नामजद आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इमरान की निशानदेही पर नामजद महिला और उसके परिवार की तलाश में दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक 4 जून को इकराम लिसाड़ीगेट में एक महिला से मिलने आया था। इकराम के महिला से अवैध संबंध थे। इकराम वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने महिला, इमरान समेत पांच लोगों को नामजद कराया था। सोमवार को इकराम का शव मिला था।