फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। गांव गोगवान जलालपुर में 19 फरवरी को विवाहिता रुचि की मौत हो गई थी। मृतका के भाई ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी नेमचंद न बताया कि इस मामले में नामजद मृतका के पति कुलदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि जेठ संदीप, ससुर ब्रजपाल और सास सरिता अभी भी फरार है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दो बदमाश गिरफ्तार
चौसाना। क्षेत्र के गंगारामपुर मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बदमाश राहगीरों से लूट की योजना बना रहे थे। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों के नाम भूरा निवासी गंगारामपुर और संजीव निवासी चौसाना है। दोनों बदमाश गैंगस्टर में वांछित चल रहे थे। चौकी प्रभारी बीनू सिंह ने बताया कि पकड़े गए संजीव पर पहले से लूट व हत्या के प्रयास के कई मुकदमे दर्ज है और झिंझाना थाना से गैंगस्टर में वांछित चल रहा था। दोनों बदमाशों ने कुछ दिन पहले पीएनबी के एटीएम में लूट को अंजाम दिया था। चौकी प्रभारी बीनू सिंह का कहना है कि बदमाश लूट की योजना बना रहे थे। समय रहते सूचना मिलने से घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें