फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से लापता, युवक, युवती नोएडा से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। तीन साल से लापता टीपी नगर निवासी प्रेमी युगल नोएडा में शादी के बाद रह रहा था। टीपी नगर पुलिस रविवार को युगल को बरामद कर थाने लेकर पहुंची, जहां दोनों के परिजन इस शादी से सहमत हो गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर टीपी नगर ब्रजेश शर्मा के अनुसार तीन साल से चल रहे इस प्रकरण में तीन दिन पूर्व ही युवक के परिजनों ने थाने आकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मौखिक रूप से बेटे की जान को खतरा भी बताया था। सर्विलांस की जांच में सामने आया कि युवक और युवती इस वक्त नोएडा में रह रहे हैं। जहां से उन्हें बरामद कर थाना टीपी नगर लाया गया। इंस्पेक्टर के अनुसार दोनों बालिग हैं। पड़ोसी होने के चलते एक-दूसरे से प्यार करते थे। शादी करना चाहते थे। लेकिन परिजन सहमत नहीं थे। इसी कारण वे दोनों घर से चले गए थे। बकौल इंस्पेक्टर दोनों ने शादी करने का दावा किया। बताया कि वे अब पति पत्नी के रूप में रहते हैं। जिसके बाद दोनों के परिजनों को थाने बुलाकर आमना-सामना कराया गया। जिसके बाद परिजन भी सहमत हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें