महिला बोली, मुझे नहीं बनाया गया बंधक
मेरठ। ब्रह्मपुरी निवासी एक युवक ने चार दिन पहले कांग्रेसी नेता पर उसकी पत्नी को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अफसरों से शिकायत की थी। बृहस्पतिवार को महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कहा कि उसे बंधक नहीं बनाया गया है। युवक ने बताया था कि उसकी पत्नी मेडिकल थाना क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती थी। तीन साल पहले पत्नी पर मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद से उसकी पत्नी का एक कांग्रेसी नेता के यहां आना-जाना हो गया। कांग्रेसी नेता और उसकी पत्नी कई बार धमकी दे चुके हैं। वहीं बृहस्पतिवार को महिला ने एसपी क्राइम से कहा कि कांग्रेसी नेता ने मेरी मदद की है। पति से तलाक का मामला चल रहा है। पति और ससुरालिये उत्पीड़न कर रहे हैं, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।