एसआई पर 25 हजार रिश्वत मांगने का आरोप
गंगानगर। 22 जनवरी को केपी 202 निवासी सिविल इंजीनियर सुशील चौधरी को सी ब्लॉक स्थित इंटरनेशनल स्कूल के सामने दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली सुशील के पैर में लगी थी। बृहस्पतिवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें एक बदमाश सुशील चौधरी के पैर में गोली मारता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने मामले में गौरव दांगी निवासी गंगाधाम, गुड्डू निवासी सलारपुर, अभिनव निवासी किला सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस गुड्डू को जेल भेज चुकी है। वहीं पीड़ित ने एक एसआई पर केस मजबूत करने के नाम पर उससे 25 हजार रुपये रिश्वत मांग॥ने का आरोप लगाया है। इस संबंध में परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात कर शिकायत की। इसके अलावा लखनऊ में भी उच्च अधिकारियों से गंगानगर थाने की शिकायत की है। एसओ गंगानगर दिनेश चंद्र ने सभी आरोप गलत हैं। फरार आरोपियों को जल्द पकड़ जाएगा।