मेरठ। बेगमबाग निवासी पंकज वर्मा फार्मासिस्ट हैं। शनिवार को वह परिवार के साथ गाजियाबाद गए थे। इस बीच रात में चोरों ने ताले तोड़कर 40 हजार रुपये और ज्वैलरी चोरी कर ली। रविवार को पड़ोसियों से चोरी होने का पता चलने पर पंकज घर पहुंचे और लालकुर्ती थाना पुलिस को सूचना दी। एसओ लालकुर्ती का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।