मेरठ। एसओ टीपी नगर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि भोला रोड निवासी नीरज पंडित के खिलाफ बुलंदशहर के रामघाट थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज था। रविवार को मेरठ पहुंची बुलंदशहर पुलिस नीरज को हिरासत में ले गई। बताया जाता है कि नीरज सपा से भी जुड़ा है।