कंकरखेड़ा। मेहंदी मोहल्ला निवासी पूर्व पार्षद चरन सिंह के 78 वर्षीय पिता जयपाल सिंह नौ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी, लेकिन अभी तक वृद्ध का कोई सुराग नहीं लगा है। शुक्रवार को परिजन थाने पहुंचे और बताया कि मोहल्ले में मच्छर न हो इसके लिए वृद्ध नालियों में मिट्टी का तेल डालते थे। जिसका एक व्यक्ति विरोध करता था। कई बार इसी बात पर पड़ोसी से विवाद भी हुआ था। परिजनों ने पड़ोसी पर वृद्ध की हत्या करने का शक जताया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ की। साथ ही डॉग स्क्वायड तो बुलाकर जांच कराई, कोई कोई सुराग हाथ नहीं लगा। एसएसआई महेश चंद्र का कहना कि जांच की जा रही है।