फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील सत्यवान मलिक और धर्मेंद्र के हत्यारों का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वकील सत्यवान मलिक और धर्मेंद्र के हत्यारों का सुराग नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
वकील सत्यवान मलिक और धर्मेंद्र हत्याकांड के आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है। मगर कोई सफलता नहीं मिली है। धर्मेंद्र हत्या के मामले में पुलिस वारदात स्थल के आसपास चलने वाले मोबाइल की लोकेशन का पता लगा रही है।
बता दें कि अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को मंगलवार सुबह करीब सात बजे राहगीरों ने सूचना दी थी कि सेक्टर दो स्थित भालौठ माइनर में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा है। थाना प्रभारी देवेंद्र ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था। जांच पड़ताल में पता चला था कि मृतक के सिर पर पत्थर व रॉड से वार करके हत्या की गई थी। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया था। मृतक के दायें हाथ पर अंग्रेजी में डीके लिखा हुआ है। बाद में मृतक की पहचान बुधवार को गांव खरावड़ के टैक्सी चालक धर्मेंद्र उर्फ बच्ची के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह भैयापुर लाढ़ौत निवासी 38 वर्षीय राजेश उर्फ राजू दूध व्यापारी की हत्या के मामले में भी पुलिस खाली हाथ है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजन एसपी से मुलाकात करेंगे। बता दें कि बुधवार रात को गांव से करीब तीन किलोमीटर पहले सनसिटी के पीछे की साइड रेलवे क्रॉसिंग पर राजेश की चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें