मेरठ। देहली गेट क्षेत्र के पत्ता मोहल्ला निवासी मोहम्मद शानू वार्ड 49 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी है। देहली गेट थाने में दर्ज एक पुराने मुकदमे में शानू का कोर्ट से वारंट जारी हुआ है। शानू का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। दस साल पहले एक मुकदमा हुआ था, लेकिन वह निपट चुका था।