फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट की दुकान बंद कराने पर सोतीगंज में बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीट की दुकानें बंद कराने पर सोतीगंज में हंगामा
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर दुकानों के बाहर खुले में काटा जा रहा था मीट, अतिक्रमण भी हटाया
फोटो
मेरठ। सोतीगंज में दिल्ली रोड पर अवैध तरीके से दुकानों के बाहर मीट कटान को लेकर पुलिस ने सख्ती की तो दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। दुकानदारों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया, तो पुलिस ने दुकानों पर बिना पर्दा लगाए मीट न बिकने देने की चेतावनी दी। पुलिस ने जबरन दुकानों को बंद कराने की कोशिश करते हुए हंगामा करने वाले युवक को जीप में बैठाया तो बाकी दुकानदार खिसक लिए।
एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता, सोतीगंज चौकी इंचार्ज और पुलिस के साथ मंगलवार को अतिक्रमण हटवाने दिल्ली रोड पर पहुंचे। बेगमपुल से लेकर दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डे तक सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटवाया। जैसे ही पुलिस सोतीगंज पहुंची तो सड़क पर वाहनों को खड़ा कर मरम्मत की जा रही थी। पुलिस ने सड़क पर खड़ी मोदीनगर निवासी राकेश की गाड़ी का चालान काट दिया। दुकानदारों ने कहा कि ऐसे तो उनका काम बंद हो जाएगा। पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और टायर, रिम, स्पेयर पार्ट्स व अन्य सामान को दुकानों से हटवा दिया। नौ गाड़ियों के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोतीगंज में दिल्ली रोड पर खुले में मीट काटा जा रहा था। पुलिस ने कहा कि बिना पर्दे के मीट नहीं काटा जाएगा। कबाड़ी और दुकानदार एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने आसिफ नाम के युवक को जीप में बैठाया, तो दुकानदार पर्दा लगाने की बात कहने लगे। इसके बाद आसिफ को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें