फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। डाबका गांव में किसान ने तनाव में आकर खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जितेंद्र मलिक उर्फ जॉनी (42) पुत्र रामपाल ने किसी से लाखों रुपये का कर्ज ले रखा था। वह उसे चुका नहीं पा रहा था। शुक्रवार को उसकी पत्नी संगीता पड़ोस में किसी काम से गई थी, इसी बीच जितेंद्र के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भिजवाया है। परिजनों ने बताया की जितेंद्र के दो बच्चे हैं। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें