खरखौदा में पुराने विवाद में युवक को गोली मारी
- क्षेत्र के गांव खड़खड़ी गांव का मामला
खरखौदा/मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र के खड़खड़ी गांव में पुराने विवाद के चलते शुक्रवार शाम युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खड़खड़ी गांव में 38 वर्षीय रविंद्र पुत्र जयपाल परिवार के साथ रहता है। रविंद्र के मुताबिक शाम के समय वह घर के बाहर खड़ा था तभी बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उस पर फायर कर दिया, पेट में गोली लगने से रविंद्र जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और रविंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में रविंद्र ने पुलिस को बताया कि करीब दस दिन पूर्व गांव निवासी अंकुर, सचिन पुत्र पीतम से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसमें रविंद्र द्वारा खरखौदा थाने में दोनो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। रविंद्र का आरोप है कि फायर करने वाले अंकुर, सचिन व एक अन्य आरोपी है। वहीं इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी ने बताया कि मामला संदिग्ध है।