फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में जिले के 220 बवाली चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कांवड़ यात्रा में जिले के 220 बवाली चिह्नित किए गए हैं। पिछले पांच साल में कांवड़ यात्रा के दौरान धरना प्रदर्शन और जाम लगाने वाले भी चिह्नित किए गए हैं। इन सभी को मुचलका पाबंद किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्टों पर नजर रहेगी। इसके लिए साइबर सेल को भी एक्टिव कर दिया गया है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा 2017 में शहर में केवल एक मामला दर्ज हुआ था। जिसमें गाजियाबाद निवासी एक कांवड़िये की दिल्ली रोड पर ब्रह्मपुरी क्षेत्र में शिविर में करंट लगने से मौत हो गई थी। वहीं साल 2015 और साल 2016 में 17 मामले कांवड़ यात्रा के दौरान दर्ज हुए थे। जिनमें से अधिकांश मामलों में विवेचना ही चल रही है। जिसमें दौराला, मोदीपुरम, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर, परतापुर, लालकुर्ती और सदर बाजार, खरखौदा थाना क्षेत्र में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा कांवड़ियों को उकसाकर जाम लगाने, धरना प्रदर्शन करने और पुलिस पर पथराव करने व भीड़ को भड़काने की धाराओं से संबंधित मुकदमे हुए थे। जिसमें पुलिस अफसरों द्वारा कहा गया कि शहर और देहात के स्थानीय लोगों ने ही सैकड़ों कांवड़ियों के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की। ऐसे में पुलिस ने इन बवालियों को चिह्नित किया गया है। जिन-जिन थानों में आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं उन थाना प्रभारियों को बवालियों पर हर हाल में शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं।
सोशल मीडिया पर डाली थी भड़काऊ पोस्ट
लालकुर्ती क्षेत्र निवासी दो युवकों ने साल 2016 में व्हाट्स एप पर एक भड़काऊ पोस्ट डाल दी थी। बाद में पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया था। ऐसे में साइबर सेल की टीम को भी निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

बैरीकेडिंग को लेकर एमडीए से की बात
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने रविवार को एमडीए के अधिकारियों से बैरीकेडिंग को लेकर बात की। इस बार कांवड़ यात्रा में बैरीकेडिंग एमडीए कराएगा। जिसमें संसाधन और टीम एमडीए की रहेगी। जबकि ट्रैफिक पुलिस और थाना प्रभारियों को अपनी मौजूदगी में बैरीकेडिंग करानी होगी। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि जैसे ही एनएच-58 पर भारी वाहनों का डायवर्जन के बाद वनवे व्यवस्था लागू होगी तो पुलिस डिवाइडर पर बैरीकेडिग करा देगी। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि जहां भी बैरियर लगने और हाईवे व दिल्ली रोड पर वनवे व्यवस्था के लिए बैरीकेडिंग होनी है, इसकी तैयारी 25 जुलाई तक कर ली जाएगी।
सर्विलांस टीम रखेगी नजर
एसपी सिटी/ कांवड़ सेल प्रभारी रणविजय सिंह का कहना है कि बवालियों को चिह्नित किया गया है। जिन पर थाना पुलिस के अलावा सर्विलांस की टीम भी नजर रखेगी। असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें