फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा-भांजा करते थे ई रिक्शा चोरी, पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। इंचौली पुलिस ने ई-रिक्शा चोर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका मामा फरार हो गया। आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए 6 ई-रिक्शा बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

इंचौली थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ई-रिक्शा चालक को पकड़कर पूछताछ की तो जांच में ई-रिक्शा चोरी का निकला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने मामा के साथ मिलकर ई-रिक्शा चोरी करता है। यह ई-रिक्शा उसने समसपुर रोड पेट्रोल पंप के पास से चोरी किया था। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी लावड़ निवासी नजर पुत्र मुस्तफा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने समसपुर रोड स्थित कब्रिस्तान से पांच ई-रिक्शा बरामद किए। एसओ के मुताबिक ये ई-रिक्शा मेरठ व मुजफ्फरनगर के अनेक स्थानों से चोरी किए गए हैं। फरार आरोपी जावेद पुत्र हबीब निवासी मुजफ्फरनगर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें