ठगी को लेकर हंगामा
मेरठ। शेयर ट्रेडिंग में इनवेस्टमेंट करने के नाम पर सैकड़ों लोगों से करीब एक करोड़ रुपये की ठगी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान पीड़ित लोगों ने नौचंदी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी अमित गुप्ता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।