फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर में गोकशी, हिंदू संगठनों का जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने के पास काटा गोवंश, हंगामा
विज्ञापन

गंगानगर/मेरठ।
थाने से चंद कदम की दूरी पर गोवंश काटे जाने की आशंका पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसओ के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। घंटों चले हंगामे के बाद कई थानों की पुलिस ने मामला शांत कराया।
गंगानगर थाने थाने से 500 मीटर दूर नाले के बराबर में खत्ताघर है। यहां शुक्रवार शाम गो तस्करों ने किसी पशु को काट दिया। आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गये। लोगों ने गोवंश होने की आशंका जताई। सूचना पर भाजपा नेता अजित अम्हेड़ा भी समर्थकों के साथ पहुंच गये और हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पशु का पीएम कराने व आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। हंगामा बढ़ते देख इंचौली, भावनपुर थाने की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। लोगों की पुलिस के साथ जमकर कहासुनी हुई। थाने के कार्यवाहक एसओ राहुल कुमार ने कहा कि गोवंश को कुत्तों ने काट लिया था, जिस कारण उसकी मौत हुई है। सूचना पर पहुंचे पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पार्षद गुलवीर सिंह ने लोगों को समझाया। बजरंग दल से अर्जुन राठी, संजय शर्मा, मोनू वशिष्ठ, जितेन्द्र राणा, पंकज शर्मा, कपिल शर्मा व अन्य कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने कार्यवाहक एसओ पर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि पूरे मामले में जांच कराई जा रही है। यदि पुलिस की लापरवाही है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। मामले में गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


एसओ पर भड़के पूर्व महापौर
पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कार्यवाहक एसओ से कहा कि क्या कुत्ते के काटने से गोवंश की मौत हुई है। क्या कुत्तों ने इस तरह से गोवंश की गर्दन काट दी। बाद में कार्यवाहक एसओ ने माफी मांगते हुए कहा कि पुलिस जांच कर रही है। पूर्व महापौर ने कहा कि उनके घर के बाहर से दिनदहाड़े एक गाय को गोतस्कर उठा ले गये थे। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी। लेकिन आज तक आरोपी नहीं पकड़े गये।

पुलिस की भूमिका संदिग्ध
हंगामा कर रहे लोगों के मुताबिक राधागार्डन नाला रोड सहित पी ब्लॉक में टंकी की तरफ सबसे ज्यादा आपराधिक किस्म के लोग घूमते हैं। फिर भी इस क्षेत्र में फैंटम कभी-कभी गश्त करती है।
विज्ञापन


25 दिन में तीसरी घटना
गंगानगर थाने में ही सीओ सदर देहात का ऑफिस है। 15 दिन पहले एक बारात के आने के लिए नंगलाशाहू में एक सपा नेता की डेयरी में गोकशी की घटना हुई थी। चार दिन पहले औरंगाबाद में भी एक हाफिज ने अपने घर में गोवंश काट दिया गया था।



खास बातें:
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्यवाहक एसओ के खिलाफ की नारेबाजी
पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें