फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर कब्जे को लेकर मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

दुकान पर कब्जे को लेकर मारपीट, पथराव
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर दुकान पर कब्जे को लेकर फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव में राहगीर भी चपेट में आकर घायल हो गए। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।
इंस्पेक्टर सिविल लाइन के अनुसार पुरानी मोहनपुरी स्थित सुभाष नगर में टेकचंद का मकान है। इस मकान के बाहरी हिस्से में दो दुकानें हैं। इन दोनों दुकानों को राजेश व सतीश ने किराए पर ले रखा है। दुकान खाली कराने को लेकर दुकान मालिक और किराएदारों में पुराना विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष कई बार थाने पहुंचकर भी एक दूसरे की शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि एक सप्ताह पहले भी दुकान मालिक ने दुकानों से कुछ सामान गायब कर दिया था। जिसमें पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए दुकान मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप है कि शनिवार को दुकान मालिक पक्ष के लोगों ने दुकान के अंदर दीवार करनी शुरू कर दी। जानकारी होने पर किराएदार भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते महिलाओं ने पथराव कर दिया। पथराव में चेतन, अमित, दीपक घायल हो गए। कंट्रोल रूम की सूचना पर यूपी 100 की पुलिस और सिविल लाइन पुलिस भी पहुंच गई और किसी तरह मामला शांत कराया। दुकान मालिक पक्ष के लोगों ने मोहनपुरी चौकी पर पहुंचकर हंगामा करते हुए कहा कि पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पूरे मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों की महिलाओं समेत दस लोगों के खिलाफ मारपीट, पथराव और बलवे की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।


खास बातें:

- दोनों पक्षों की तहरीर पर महिलाओं समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें