लिसाड़ीगेट से किशोरी का अपहरण, हंगामा
मेरठ। लिसाड़ीगेट के मोबीन नगर निवासी 17 वर्षीय एक किशोरी शनिवार सुबह पड़ोस में अपने चाचा के घर जा रही थी। आरोप है कि दिल्ली निवासी एक युवक ने अपने साथी के साथ किशोरी का अपहरण कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। बाद में परिजनों थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। कहा कि दिल्ली निवासी गुल्लू मोबीन नगर में अपनी रिश्तेदारी में रह रहा था। वह एक फैक्ट्री में काम भी करता था। उसी ने किशोरी का अपहरण किया है। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट मोहम्मद असलम का कहना है कि जांच पड़ताल में मामला प्रेम प्रसंग का आया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।