फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भागने की फिराक में दोहरे हत्याकांड का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड का आरोपी सऊदी भागने की फिराक में
विज्ञापन

मेरठ। अगवानपुर गांव में एक सप्ताह पहले हुए दोहरे हत्याकांड का आरोपी विदेश भागने की फिराक में है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने के लिए संस्तुति भेजी है। लखनऊ और नई दिल्ली में संबंधित विभाग को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन

28 दिसंबर को परीक्षितगढ़ क्षेत्र के अगवानपुर में रंजिश के चलते अब्दुल के बेटे यदसीम (28) और भतीजे कमरूल (32) पुत्र नूर इस्लाम की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि जावेद, रफीक, समरूल और फईम भी गोली लगने से घायल हो गए थे। वहीं, दूसरे पक्ष से कलीम और आमिर भी घायल हो गए। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। जबकि घायल वसीम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अफसरों से कहा कि आरोपी रमीज सऊदी जाने की फिराक में है। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर रमीज की जानकारी संबंधित मंत्रालय को भेज दी गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी का पासपोर्ट जब्त कर लेगी। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से शिकायत कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने परीक्षितगढ़ एसओ को कड़ी फटकार लगाते हुए गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें