छात्रा से छेड़छाड़, भाई को पीटा
कंकरखेड़ा। क्षेत्र की रहने वाली छात्रा कक्षा 11वीं में पढ़ती है। मंगलवार को वह बाजार में सामान लेने गई थी। इस बीच एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी। छात्रा ने घर पहुंचकर आरोपी की शिकायत भाई से कर दी। छात्रा का भाई आरोपी के पास विरोध करने गया तो आरोपी ने उसे मारपीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।