सरायकाजी में दो पक्षों में मारपीट
मेरठ। मेडिकल क्षेत्र के सरायकाजी में सोमवार रात को बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस बीच खेत से लौट रहे किसान रोेशनाल सैनी ने बीच बचाव कर दिया। बाद में दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस से शिकायत कर रोशनलाल सैनी को ही थाने पहुंचवा दिया। एसएसआई मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि किसान ने तो बीच बचाव किया था। किसान को फर्जी तरह से फंसाने की साजिश रची गई थी। इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया।