फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का ताला खोलकर चलता मिला होटल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का ताला तोड़कर खोल दिया होटल
विज्ञापन

मेरठ। कुख्यात शारिक के जिस होटल को एसएसपी ने खुद बंद कराया था, वह शनिवार रात खुला मिला। हैरानी की बात है कि यहां पुलिस ने अपना ताला लगाया था, वह भी तोड़ दिया गया। एसएसपी ने इंस्पेक्टर नौचंदी को होटल बुलाकर जवाब-तलब कर लिया। आड़े हाथों लेते पूछ लिया कि किसकी अनुमति से होटल खोला गया है।
विज्ञापन

दो नवंबर को ढबाई नगर में डेयरी कर्मचारी सलीम और शम्मी की हत्या हुई थी। कुख्यात शारिक और सलमान के बीच चल रही गैंगवार में शारिक पक्ष ने दोहरे हत्याकांड में सलमान पक्ष को नामजद कराया था। हालांकि पुलिस की जांच में शारिक पक्ष की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। इस केस का वादी शारिक का भाई वामिक भी गायब चल रहा है। पिछले दिनों एसएसपी ने हापुड़ अड्डे के पास स्थित शारिक के होटल को बंद कराकर पुलिस का ताला लगवा दिया था। शनिवार देर रात एसएसपी मंजिल सैनी को सूचना मिली कि होटल तो खुला है। एसएसपी वहां पहुंचीं तो सूचना सही मिली। जिस पर उन्होंने इंस्पेक्टर नौचंदी मनोज मिश्रा को मौके पर तलब कर पूछ लिया कि जब मैंने खुद होटल बंद कराया था और यहां पुलिस का ताला लगा था तो होटल चल कैसे रहा है। इस दौरान होटल के एक कर्मचारी को भी हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें