फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सारिक-सलमान के शूटरों को नहीं खोज पायी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। कुख्यात सारिक और सलमान के शूटरोें को ढूंढने में पुलिस फेल साबित हुई है। दोहरे हत्याकांड को 15 दिन बीत चुके हैं। लेकिन पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इससे बड़ी हैरानी क्या होगी कि अब तो मुकदमा लिखवाने वाला ही लापता हो गया है।
दो नवंबर को ढबाई नगर में सारिक की डेयरी पर काम करने वाले सलीम और शम्मी की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सारिक के भाई वामिक ने कुख्यात सलमान और उसके परिवार समेत आठ लोगों पर मुकदमा लिखवाया था। पुलिस की जांच में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला सारिक पक्ष है। पुलिस का दावा है कि हत्या भाडे़ के शूटरों ने की। इस मामले को 15 दिन बीत चुके हैं। लेकिन न तो मुकदमे का एक भी नामजद आरोपी गिरफ्तार हुआ और न किसी शूटर का पता चला। काफी प्रयासों के बावजूद पुलिस खाली हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान का जता रहे खतरा
सलमान और सारिक से जुड़े लोग पुलिस अधिकारियों से गुपचुप तरीके से फोन पर बात कर रहे हैं। उन्होंने इनकी गैंगवार के चलते फिर किसी की हत्या होने की बात कही है। इसकी जानकारी के बाद पुलिस एक दर्जन से अधिक लोगों के फोन सुन रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें