फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी से अपहृत छात्रा पंजाब से बरामद, थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह से अपहृत युवती बरामद, हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
हापुड़ के पक्का बाग कॉलोनी निवासी हरीश नौचंदी क्षेत्र में नौकरी करता था। आरोप है कि दो माह पहले उसने नौचंदी क्षेत्र की एक युवती का अपहरण कर लिया। युवती के परिजनों ने नौचंदी थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने सोमवार रात को युवती को पंजाब से बरामद करते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को थाने में युवती के परिजनों ने आरोपी को जेल भेजने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। एसओ नौचंदी अर्जुन सिंह का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। युवती के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाए। वहीं हरीश का कहना है कि वह पंजाब में अपनी रिश्तेदारी में रह रहा था। वह और युवती बालिग हैं और उन्होंने आर्य समाज के मंदिर में शादी भी कर ली। वह अपनी प्रेमिका के बिना नहीं रह सकता। अलग हुआ तो मर जाएग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें