फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर शांति समिति की बैठक में अतिक्रमण और छेड़छाड़ की हुई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण और छेड़छाड़ पर लगे अंकुश
विज्ञापन

गंगानगर। डिवाइडर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार को पुलिस ने शांति समिति की बैठक की। इसमें मौजूद लोगों ने कहा कि बक्सर टेंपो स्टैंड पर के बाहर सड़क पर ही टेंपो खड़े रहते हैं और चालक तेज आवाज में गाने चलाते हैं। वहां जाम की स्थिति बनी रहती है। स्टैंड से डी ब्लॉक रोड पर दुकानदारों ने सड़क तक सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। डिवाइडर रोड पर लोगों ने लोहे के खोखे रखकर कब्जा किया हुआ है। शाम होते ही डिवाइडर रोड पर युवक कार में शराब पीते छेड़छाड़ करते हैं। एसओ ओमप्रकाश ने कहा कि इस सभी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई होगी। त्योहारों के दौरान अतिरिक्त फैंटम लगाई जाएगी। बैठक में दारा सिंह प्रजापति, कपिल शर्मा, शैलेंद्र भारद्वाज, संजय शर्मा, विनोद गौड़, पूर्व पार्षद जयवीर सिंह, पूर्व प्रधान छोटेलाल, डॉ अमित चिकारा, प्रमोद अवंतिका, प्रशांत भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें