छापे में बिजली चोरी पकड़ी
बागपत। बाबला बेगमाबाद गांव में ऊर्जा निगम की टीम ने छापामारी की। यहां दस मकानों में बिजली चोरी पाई गई। आरोपियों के कनेक्शन काट दिए गए। इनमें से कुछ लोगों ने पहले से कनेक्शन कटने के बावजूद बिजली चोरी की थी। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।