फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र डबल मर्डर केस में छोटे बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे बेटे ने की पूर्व सैनिक पिता और भाई की हत्या
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के पैंगा गांव में हुई पूर्व सैनिक और उनके पुत्र की हत्या के मामले में छोटे बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। मृतक बेटे की पत्नी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वारदात के बाद से आरोपी अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ गायब है। हत्या भूमि विवाद को लेकर चल रहे झगड़े में की गई है।
रविवार रात को पैंगा गांव में पूर्व सैनिक प्रीतम व उसके बेटे सुभाष की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शव खेत में मिले थे। सोमवार को सुभाष की पत्नी ने अपने देवर सुमित उर्फ बबलू के खिलाफ पति व ससुर की हत्या करने के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बबलू वारदात के बाद अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ गायब है। थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन के विवाद में हुई हत्या
छोटे बेटे द्वारा पिता और बड़े भाई की हत्या आसपास के गांवों में सबकी जुबान पर है। प्रीतम ने पुश्तैनी जमीन का एक छोटा हिस्सा छोटे बेटे को बोने के लिए दिया हुआ था। शेष जमीन को बड़ा बेटा सुभाष बो रहा था। वह सुभाष के साथ ही रह रहे थे। प्रीतम को पेंशन भी मिल रही थी। हिस्सा कम मिलने पर छोटा भाई खुद को तिरस्कृत व अपमानित समझता था। इस बात को लेकर बबलू कई बार अपने पिता व भाई के साथ झगड़ा कर चुका था। गांव के लोगों का कहना है कि बड़े भाई के कहने पर पिता ने छोटे बेटे को जमीन से बेदखल कर दिया था। जिसका निर्णय आने के बाद रविवार को दोनों बाप-बेटे छोटे बेटे के हिस्से की भूमि पर कब्जा करने और गेहूं बोने के लिए गए थे। उधर बबलू भी गेहूं बोने के लिए पहुंच गया। इस दौरान तीनों में झगड़ा हुआ और बबलू के गुस्से की वजह से नृशंस हत्याकांड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें