फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट डायवर्जन घोषित, बदल सकती है तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रमुख सचिव और डीजीपी के जाने के बाद आयुक्त अनीता सी. मेश्राम ने 28 जुलाई से एनएच-58 वनवे होने और तीन अगस्त से हाईवे पूरी तरह बंद कराने की बात कही। हालांकि अफसरों ने बताया कि तारीख बदल सकती है। लोगों को ज्यादा परेशानी न हो, कांवड़ियों की संख्या को देखते हाईवे बंद करना निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन

नौ अगस्त को शिवरात्रि है। आठ अगस्त की रात से जलाभिषेक शुरू होगा। 25 जुलाई से कांवड़िये हरिद्वार से चलने लगेंगे। अमूमन हरिद्वार से चलने वाले कांवडिए मुजफ्फरनगर 28-29 जुलाई तक आने लगते हैं। एनएच-58 पर कांवड़ियों की भीड़ आने लगती है। जिसके चलते हाईवे पहले वनवे और संख्या बढ़ने को देखते हुए जलाभिषेक से तीन या चार दिन पहले पूरी तरह बंद कर दिया जाता है।
यह रहेगा रूट
- दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को गाजियाबाद से हापुड़, खरखौदा मेरठ लाया जाएगा जो किठौर से परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर, जानसठ से होकर मुजफ्फरनगर जा सकेंगे।
विज्ञापन

- जिन वाहनों को हरिद्वार व देहरादून की ओर जाना है ऐसे वाहन गंगानहर बैराज, बिजनौर के रास्ते जाएंगे। इस रूट पर दोनों तरह से वाहन चलेंगे।
- देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ जाना है। ऐसी बसें कमिश्नरी आवास चौराहे से यूनिवर्सिटी रोड, तेजगढ़ी से सोहराब गेट बस अड्डे जा सकेंगी। वापसी में तेजगढ़ी चौराहे से गढ़ रोड, किठौर से हापुड़ होते हुए जा सकेंगी।
- मुरादाबाद, गढ़ मुक्तेश्वर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून की ओर जाना है। इन वाहनों को किठौर से किला परीक्षतगढ़ रूट पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। मवाना, मीरापुर, बिजनौर के रास्ते जा सकेंगे।
- देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें गढ़, मुरादाबाद की ओर जाना है। ऐसे वाहन मवाना से परीक्षितगढ़, किठौर होकर जा सकेंगे।
- देहरादून, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व बिजनौर की ओर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस जिन्हें मेरठ होकर गढ़ मुरादाबाद की ओर जाना है। ऐसे वाहन मीरापुर, मवाना होते हुए कमिश्नरी आवास चौराहे से तेजगढ़ी, गढ़ रोड से जा सकेंगे।
- मुरादाबाद, गढ़ की तरफ से आने वाले यात्री वाहन और रोडवेज बसें जिन्हें मेरठ होकर देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर की ओर जाना है ऐसे वाहन गढ़ रोड से जेलचुंगी, कमिश्नरी आवास चौराहा, मवाना, बहसूमा, मीरापुर के रास्ते जा सकेंगे।
- बरेली, मुरादाबाद की ओर से आने वाला यातायात जिन्हें शामली, बागपत और करनाल की तरफ जाना है, ऐेसे वाहन गढ़ से सिंभावली, हापुड़, पिलखुवा, डासना, यूपी गेट होकर महाराजपुर चेक पोस्ट दिल्ली लोनी बार्डर से जा सकेंगे।
- शामली, करनाल (हरियाणा), बागपत की ओर से आने वाला यातायात जिन्हें मेरठ होकर बरेली, मुरादाबाद की ओर जाना है, ऐसे वाहन दिल्ली लोनी बॉर्डर से महाराजगंज चेक पोस्ट यूपी गेट गाजियाबाद, डासना, हापुड़, सिंभावली व गढ़ की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन

यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग
दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से आने वाला यातायात यदि गलती से मेरठ की तरफ आता है तो मोहिउद्दीनपुर से खरखौदा की तरफ डायवर्ट कर हापुड़ की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें