कंकरखेड़ा। खिर्वा रोड स्थित एक गांव निवासी महिला ने अपने ममेरे भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। रविवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची महिला ने तहरीर दी। परिजनों के अनुसार उनकी बेटी की शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। आरोप है कि महिला के ममेरा भाई ने उसे बहला फुसलाकर फंसा लिया और उसके साथ तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके पति के मोबाइल फोन पर उसके अश्लील फोटो भेज दिए। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार तहरीर के आधार पर आरोपी सुमित पुत्र रमेश चंद निवासी गांव भावनपुर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।