फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में मेरठ के तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। उग्रसेन नगर में करीब दो माह पूर्व एक बंद घर में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के मोबाइल, नकदी व अन्य सामान बरामद किया है। तीनों ही आरोप मेरठ निवासी बताए जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते शनिवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि हरिद्वार रोड स्थित भरत विहार के समीप तीन संदिग्ध किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में युवकों की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र सत्येंद्र सिंह, दिनेश उर्फ भीम पुत्र स्व. चतरपाल और जोगेंद्र पुत्र मंगू कुशवाहा तीनों निवासी न्यू मीनाक्षीपुरम, थाना गंगनहर जिला मेरठ, यूपी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आईडीपीएल चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि आरोपियों की तलाशी में उनसे ने 1780 रुपए नकदी, चोरी के तीन मोबाइल, पेंचकस, लोहे का हथौड़ा और लोहा काटने की आरी बरामद हुई है। बताया कि आरोपियों ने बीते 29 दिसंबर को उग्रसेननगर ऋषिकेश निवासी आरती गौड़ के घर में चोरी करना कबूल किया है। बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सिंह कोश्यारी, एसएसआई अमरजीत सिंह, एसआई दीपक तिवारी, रियाज अहमद, कांस्टेबल संदीप राठी, मनोज कुमार दुष्यंत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें