मेरठ। नौचंदी पुलिस पर अवैध कटान करने वालों से साठगांठ के आरोपों का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ठेकेदार ने मौके पर पहुंचकर आरोप लगाया कि चौकी के सौंदर्यीकरण के लिए डेढ़ लाख रुपये इसी बात का दिए गए थे। पूरे मामले में उच्च अधिकारियों ने नौचंदी पुलिस की भूमिका पर जांच बैठा दी है।
25 जनवरी की सुबह नौचंदी क्षेत्र के जैदी फार्म में एक घर में अवैध कटान होता मिला था। नौचंदी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा था। आरोप है कि एक ठेकेदार ने कुछ पुलिस कर्मियों से साठगांठ कराकर पकड़े गये दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान करा दिया।
जिसमें पुलिस ने अवैध कटान की वीडियो भी बनाई। जिसमें सामने आया कि मौके पर मीट पड़ा हुआ है और पुलिसकर्मी खड़े हुए हैं। दो माह पहले ही जैदीफार्म चौकी का पुलिस ने सौंदर्यीकरण कराया था। सवाल यह कि क्या अवैध कटान कराने के आरोपी ठेकेदार और दो अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस पर आरोप लगा है कि डेढ़ लाख रुपये लेकर अवैध कटान की धारा की जगह शांतिभंग में कार्रवाई की थी। एसओ नौचंदी संजय तोमर का कहना कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। वीडियो की जांच कराई जाएगी। वहीं, एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार अवैध कटान के मामले में जांच कराई जा रही है। यदि किसी भी पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध पाई गई तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- सोशल मीडिया पर वायरल हुई ठेकेदार की वीडियो