कंकरखेड़ा। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार गत 13 अक्तूबर को नंगलाताशी में मेडिकल स्टोर से सोनू निवासी घाट परतापुर ने नकदी लूट ली थी। मवाना पुलिस ने उसे एक मामले में गिरफ्तार किया था। मंगलवार को सोनू को रिमांड पर लेकर लूटी गई रकम 35 सौ रुपए बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया।