कंकरखेड़ा। 11 दिसंबर को रेलवे के बट वेल्डिंग प्लांट के वरिष्ठ खंड अभियंता विपिन कुमार के ऑफिस में किसी ने केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी थी। विपिन कुमार ने मामले में तहरीर देकर बताया था कि टेक्नीशियन विष्णु के खिलाफ जांच चल रही थी। जिसके खिलाफ सारे साक्ष्य ऑफिस की सेफ में रखे हुए थे। इसलिए उसने आग लगाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी। साथ ही उन्होंने विष्णु कुमार पर परेशान करने, हेराफेरी करने का भी आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने टेक्नीशियन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जांच में विष्णु के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं।