छात्र नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मेरठ। एक सप्ताह पहले परतापुर क्षेत्र की 18 पावरलूम फैक्ट्रियों के सैकड़ों कर्मचारियों ने तनख्वाह बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल कर दी थी। इस दौरान छात्र नेता लव कसाना के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों ने हंगामा किया और चार फैक्ट्रियों में ताला जड़ते हुए धरना प्रदर्शन किया था। सोमवार शाम दर्जनों व्यापारी विनीत शारदा अग्रवाल के नेतृत्व में आईजी जोन रामकुमार से मिले और छात्र नेता पर व्यापारियों से अवैध वसूली करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले में व्यापारी मुकेश जैन ने छात्रनेता के खिलाफ परतापुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने देर रात तक छात्रनेता लव कसाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।