कंकरखेड़ा। पुलिस के अनुसार लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी अरविंद के घर शनिवार रात चोरी हो गई थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरिफ, इंतजार निवासी गांव लाला मोहम्मदपुर और कबाड़ी चंद्रसेन को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर पीपी सिंह के अनुसार दोनों आरोपियों ने कबाड़ी को चोरी का माल बेचा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ सबमर्सिबल और अन्य सामान बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।