कंकरखेड़ा। गांव खड़ोली निवासी शक्ति सिंह पुत्र शेर सिंह का रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर में फोटो स्टूडियो है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर पांच हजार की नकदी, फोटो स्टेट की मशीन, प्रिंटर, टीवी, कैमरा, इंवर्टर-बैट्री समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने बताया कि पिछले दो माह में उसकी दुकान में तीसरी बार चोरी हुई है। पीड़ित ने तहरीर दी है।